बलिया में अपनी विभिन्न माँगो को लेकर रसोइयों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। रसोइयों ने जिला कलेक्ट्रेट से बीएसए ऑफिस तक फुट मार्च निकाला और जमकर धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि ये प्रदर्शन उत्तर प्रदेश रसोइया महासंघ के बैनर तले हुआ।
इस दौरान धरने को सम्बोधित करते हुए संक्षक डा. तेजबहादूर ठाकूर ने कहा कि हमारी दस सूत्रीय माँग है। उन्होंने कहा कि समस्त मांगें बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर की है, न कि शासन स्तर की। इसके बावजूद भी मांगों को लेकर अधिकारी द्वारा हीला हवाली की जा रही है। अगर मांगें पूरी नहीं होती है तो संगठन बाध्य होकर अगला कदम संगठनात्मक तरीके से उठायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिलाधिकारी बलिया व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया की होगी।
जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि बीएसए ने दो महीने का मानदेय दिया है लेकिन बीएसए साहब ये नहीं बता रहें हैं कि हमारा ये किस महीने का मानदेय दिये हैं। वे हमें मानदेय की लिस्ट उपलब्ध करायें। धरना सभा में राजेन्द्र कुमार वर्मा,राम प्रकाश श्रीवास्तव,नवीन यादव,मनोज मौर्या,कलामुददीन, रामप्रवेश यादव,संजय यादव,अमित सिंह,अनूप दूबे, विजेन्द्र यादव प्रदीप कुमार, रामदयाल यादव, धनपाल प्रसाद, दिलीप कुशवाहा आदि सम्मिलित रहे। इसके अलावे रसोईयों में विमला भारती, संजू ठाकर, माया पाण्डेय, रीता वर्मा, आशा देवी, मंजू, कचन,संध्या, बिन्दू,नजमा आदि शामिल रहे। संचालन राजेन्द्र वर्मा ने किया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…