Categories: बलिया

बलिया में पटरी पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करने की कोशिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

बलिया में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन को डिस्टर्ब करे की कोशिश नाकाम हो गई। हालाँकि, लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा होने से बच गया। बता दें कि बकुलहा-मांझी स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों ने पटरी पर पत्थर रख दिए। लोको पायलट ने पत्थर को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।

इससे इंजन के कैटल गार्ड से पत्थर टकरा कर हट गया। इसके उपरांत सेफ्टी सुनिश्चित कर लोको पायलट द्वारा ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 28 सितम्बर को सुबह 10.25 बजे बकुलहा से माझी के लिए रवाना हुई, तभी किमी-18/10 के पास ट्रैक पर पत्थर देख लोको पायलट ने चतुराई के साथ ट्रेन को रोक लिया। इस सम्बंध में DRM PRO (वाराणसी मंडल ) अशोक कुमार ने बताया कि बकुल्हा स्टेशन के पास रेल पटरी पर पत्थर रखकर डिस्टर्ब करने की कोशिश की गई थी, लेकिन चालक की चतुराई से नाकाम हो गयी। ट्रेन को कोई डिस्टरबेंस नहीं हुआ है। ट्रेन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गई। जांच किया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी बैरिया ने बताया कि आज सुबह लगभग 10.40 बजे लखनऊ – छपरा, छपरा की ओर जा रही थी। वो मांझी रेलवे पुल से 300 मीटर पहले रेल इंजन का सेफ्टी गार्ड किसी पत्थर से टकराने के कारण वहां के स्लीपर्स पर खुरचन के निशान आये है। इसके बाद वह ट्रेन सामान्य रूप से छपरा को ओर रवाना हो गयीं और रूट पर सामान्य रूप से रेल परिचालन चल रहा है। मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया और आर.पी.एफ. की टीम  साथ पहुंच कर जांच की गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago