Categories: बलिया

बलिया के 23 सड़कों के पुनर्निर्माण को प्रदेश सरकार से मिली स्वीकृति, लागत 45 करोड़

बलिया जनपद की जनता के लिए सबसे बड़ी समस्याओं में टूटी हुई सड़कें सबसे ऊपर हैं। टूटे और गड्ढों से भरी सड़कों पर आवाजाही से लोग आतुर हो चुके हैं। बारिश के दिनों में ये दिक्कत और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। जहां-तहां कई बार लोग सड़क की मुसीबत पर धरना-प्रदर्शन भी करते रहते हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बलिया जनपद के 23 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

इन 23 उधड़ी हई सड़कों के निर्माण में लगभग 45 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। प्रदेश सरकार राज्य सड़क निधि से बलिया के 23 सड़कों के निर्माण के लिए पैसे देगी। शासन की ओर से सड़क निर्माण का काम शुरू करने के लिए सवा चार करोड़ रुपए की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से टेंडर निकाला जाएगा।

बता दें कि बलिया में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की सड़कों का हाल एक जैसा ही दिखता है। जगह-जगह सड़कें उखड़ी हुई हैं। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। भारी वाहनों के कलपुर्जे ढीले होने लगते हैं। सड़कों को दुरुस्त करने की मांग तेजी से उठ रही थी। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर प्रदेश सरकार को कई सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे।

पीडब्ल्यूडी ने शासन को राज्य सड़क निधि और अन्य योजनाओं के तहत इस बाबत प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए शासन ने कुल 23 मार्गों के पुनर्निर्माण की अनुमति दी है। जल्द ही इस कार्य के लिए टेंडर निकाला जाएगा। जिसके बाद सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। देखने वाली बात होगी कि कब तक बलिया जनपद के लोगों को नए सड़कों पर चलने का मौका मिलता है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आलोक में भी यह कार्य बेहद महत्वपुर्ण साबित हो सकती है। बलिया जिले में जल निकासी और सड़क दो बड़े मुद्दे हैं। इन दोनों समस्याओं का सामना जनपद का लगभग हर व्यक्ति करने को मजबूर है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले चमचमाती सड़कें प्रदेश की सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी को फायदा भी पहुंचा सकती है। बलिया के सियासी हलकों में ये कयासें लगाई जा रही हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago