Categories: बलिया

6 नवम्बर को बलिया आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 6 नवंबर को बलिया आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सीएम कलेक्ट्रेट परिसर के सामने चंद्रशेखर उद्यान में लगी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

सोमवार को एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने चंद्रशेखर उद्यान का जायजा लिया। सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बता दें कि जिले में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की दूसरी प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है।उनकी पहली प्रतिमा देवस्थली विद्यापीठ में लगी है। दूसरी प्रतिमा चंद्रशेखर उद्यान में बनकर तैयार है। 6 नंवबर को इसके लोकार्पण की तैयारी है। बता दें कि चंद्रशेखर उद्यान में साज-सज्जा का काम बखूवी किया गया है। इसमें ग्रेनाइट व संगमरमर चारों तरफ हरियाली, आकर्षक लाइट, मुख्य द्वार, पाथवे जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

उद्यान का जायजा लेने पहुंचे एमएलसी रविशंकर सिंह ने कहा कि इस पार्क को सजाने व संवारने में जहां एक तरफ भाजपा सरकार की अहम भूमिका है। वहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती व अखिलेश यादव ने भी चन्द्रशेखर उद्यान को सुन्दर तरीके से बनाने में उनकी भी एक अहम भूमिका रही है।

चंद्रशेखर उद्यान में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आयोजन समिति पूरी तरह से तैयारी में है। दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनपद वासियों में खुशी है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि तेजा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, विवेक सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago