बलिया में होने जा रहा है पहला टि’क टॉ’क का शो, सभी बड़ी ह’स्ति’याँ होंगी शा’मि’ल

बलिया- फेसबुक के बाद अब सोशल मीडिया की दुनिया में टिक टॉक ने धूम मचाई हुई है. बेहद कम समय में टिक टॉक ने एक ऐसे प्लेटफोर्म के रूप में जगह बनाई है जिसमें ख़ास से लेकर आम लोग भी बढ़ चढ़ कर इसका हिस्सा बन रहे हैं. माना जा सकता है कि टिक टॉक ने मनोरंजन का एक और साधन लोगों को उपलब्ध करा दिया है. इसकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है.तमाम आम लोग इसके ज़रिये ख़ास बन चुके हैं. स्टार बन चुके हैं.

सेलेब्रेटी बन चुके हैं. यह भी कह सकते हैं कि जिन आम और साधारण लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला, उन्होंने टिक टॉक के ज़रिये अपनी पहचान बनाई और लोगों ने उन्हें खूब सराहा भी. बहरहाल, अब यूपी में बलिया के बेल्थारा रोड में टिक टॉक मेला लगने जा रहा है, जिसमे टिक टॉक से मशहूर हस्तियाँ भी शिरकत करने जा रही हैं. 22 सितम्बर को यह इवेंट होने जा रहा है. जगह है लेट केशव प्रसाद पीजी कॉलेज.इसके आयोजन हैं संदीप सिंह और गोलू राजा. इसके अलावा इसमें कई भोजपुरी जगत के स्टार भी शामिल होने जा रहे हैं.

खास बात यह है कि फिलहाल यूपी में इस तरह का इवेंट बेहद कम हुआ है. लेकिन अब बलिया के बड़े मंच से इसका आगाज़ किया जा रहा है. इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब है और बलिया में भी. क्योंकि अभी तक टिक टॉक स्टार्स को आपने वीडियो में ही देखा होगा लेकिन अब बलिया में इस तरह का इवेंट में वह सभी बड़ी हस्तियाँ आपको एक मंच पर दिखाई देंगी और उनका लाइव परफॉर्मेंस आपको देखने को मिलेगा. उम्मीद है कि बड़ी तादाद में लोग यहाँ आने वाले हैं और आस पास के इलाको से भी लोग अपने फेवरेट टिक टॉक स्टार्स को देखने और मिलने के लिए आएंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago