बलिया में गंगा का क’ह’र जारी, सरकार को भेजी गई रि’पोर्ट में खु’ला’सा, 30 हजार लोग हैं प्र’भावि’त

बलिया में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण मची तबाही से सबसे ज्यादा बलिया जिला प्रभावित है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा से 29 हजार की आबादी को सड़क पर ला दिया है। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार की शाम को बाढ़ को लेकर प्रमुख सचिव एवं राहत आयुक्त को जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसमें इसका जिक्र है।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ के हालात पर तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि बलिया में बुधवार की शाम चार बजे गायघाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 57.615 मीटर से 1.775 मीटर अधिक है। गंगा के जल में लगातार बढ़ाव होने से दो तहसीलों बलिया सदर एवं बैरिया में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी है।

बलिया सदर के शिवपुर, दीयर नम्बरी, चौबे छपरा, पोखरा, बेलहरी शुक्ला, छपरा,मोहान, मठिया, नरही,कोट, यारपुर, बेदुआ, कंसपुर, माल्देपुर, खोरीपाकड़, बनकटा, जमुआ, वाजिदरापुर, खाप, सिकंदरा, मंझरियाख्, अजोरपुर तथा बैरिया तहसील के केहरपुर, सुधर छपरा, गोपालपुर प्रभावित है। बैरिया तहसील में सबसे ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है। जिले में 29000 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।


बलिया के साथ-साथ गाजीपुर जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा के पानी से जमानिया, मोहम्मदाबाद, सदर, सेवराई और सैदपुर इन चार तहसीलों की 20 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित है। जमानिया विधानसभा सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago