Categories: Uncategorized

बलिया पुलिस ने पेश की शानदार मिसाल, टूट रहे रिश्ते को जोड़ कर लुटी वाहवाही !

बलिया– पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं बल्कि जनता की मदद करना भी होता है। इसकी बेहतरीन मिसाल जिले के उभावं पुलिस ने पेश की है। जिससे की सोशल मीडिया से लेकर पुरे जिले में पुलिस वालों की हर जगह वाहवाही हो रही है।

मामला बेल्थरा रोड तहसील के तुर्तीपार में एक शादी का है जहाँ गांव की एक युवती की शादी में जयमाल के दौरान मामूली विवाद पर बारात लौटने लगी।

इसी बीच उभांव थाना पुलिस ने मानवता व सामाजिक कार्य की अनोखी मिसाल पेश करते हुए अनाथ युवती की शादी में हर अड़चन दूर करने को डटकर खड़े हो गए और शादी से पहले ही टूट रहे रिश्ते को जोड़ दिया।

इसके बाद हिदू रीतिरिवाज के साथ धूमधाम से शादी हुई और वधू की विदाई हुई। इस दौरान पुलिस देर रात तक शादी समारोह में मौजूद भी रही। जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के रामनक्षत्र के पुत्र रोशन की शादी तुर्तीपार गांव निवासी स्व. अशोक कन्नौजिया की पुत्री किरन के साथ तय हुई थी और तय कार्यक्रम के मुताबिक बारात तुर्तीपार गांव पहुंची। जयमाल स्टेज पर वर-वधू द्वारा एक दूसरे को वरमाला पहनाने की तैयारी हो रही थी।

इस बीच किसी बात को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मामूली झड़प के बाद में विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे के फौजी पिता ने अपने बेटे की शादी करने से इंकार कर दिया और बिना विवाह किए ही बारात वापस ले जाने की धमकी दे डाली।

बारातियों की धमकी से वधू पक्ष सकते में आ गया। इसकी भनक लगते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत की। पुलिस दोनों पक्ष को राजी करने में सफल हो गई और आपसी सहमति से शादी संपन्न करवाई। दुल्हन के पिता की मृत्यु सात माह पूर्व मजदूरी करते समय दीवार गिर जाने के दौरान हो चुकी है। पुलिस द्वारा अनाथ बालिका की शादी कराने की हर जगह सराहना की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago