बलिया के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी मनोज कुमार हंस ने सोमवार को ईओ नगर पालिका का घेराव किया। नगर पालिका की टूटी, उधड़ी और गड्ढ़े में तब्दील सड़कों का मुद्दा लेकर मनोज कुमार हंस ने नगर पालिका का घेराव किया। उन्होंने नगर पालिका में जर्जर सड़कों और जगह-जगह हुए जलजमाव को लेकर ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में मनोज कुमार हंस ने नगर को नरक बनने से बचाने का सुझाव दिया है।
वर्तमान में काजीपुरा से एसी कॉलेज, रविदास मंदिर तक पूरा सड़क पानी में डूबी हुई है। यही हाल शहर की अन्य सड़कों का भी है। ज्यादातर मुहल्लों की सभी सड़कें तथा उस पर संचालित सरकारी एवं निजी कार्यालय के आस-पास जलजमाव है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इससे मच्छर जनित बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। बलिया में डेंगू जैसी बिमारियां बुरी तरह फैली हुई हैं।ज्ञापन में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार हंस ने कहा है कि “सड़क, जलजमाव एवं गड्ढे ने ऐसी भयावह स्थिति पैदा कर दी है कि अब राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर आने वाली गाड़ियों का रूट नारायणी टीज से होकर गुजर रहा है। गलती से सीधे रूट से जाने वाले जोखिम ले लिए तो पलटना तय है। इस समस्या को लेकर लंबे समय से लोग कसक रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।”
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…