Categories: featured

बलिया: जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार, सांसद व राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

बलिया जिला अस्पताल में दिनों-दिन सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। अब मरीजों की सांसों सो सहेजने के लिए जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने इसका उद्घाटन किया। इस ऑक्सीजन प्लांट बनने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।आपको बता दे कि सीएम योगी आदित्यानाथ के प्रेरणा से एसोचैम (ASSOCHAM) व ऐसेंच्योर (ACCENTURE) के संयुक्त सीएसआर से इस ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण हुआ। खास बात यह है कि इस ऑक्सीजन प्लांट से केवल जिला अस्पताल नहीं बल्कि अन्य अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। यह जानकारी सांसद वीरेंद्र सिंह ने दी। साथ ही उद्घाटन अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मामूली स्थिति में भी रेफर करने की प्रथा बंद हो। अगर समस्य समझ न आए तो वीसी के जरिए परामर्श ले।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बीएचयू, पीजीआई या एम्स के डॉक्टर से संपर्क करके मरीज से बात कराकर जरूरी इलाज सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने इसके लिए सीएमएस डॉ बीपी सिंह व अन्य डॉक्टरों से विशेष रूप से बात की और अमल करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य से सम्बंधित योजना के माध्यम से जिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्था कराने पर हमारा विशेष फोकस है।इस दौरान राज्यमंत्री आनंद ने बताया कि ऑक्सीजन की आवश्यकता को देखते हुए सरकार ने तत्परता से काम शुरू किया, जिसका परिणाम है कि जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन प्लांट अब शुरू हो गए हैं। फेफना, सीयर व बांसडीह में भी बहुत जल्द ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण हो जाएगा। इस प्रकार हर क्षेत्र ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएंगे। इस अवसर पर ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) की जॉइंट डायरेक्टर कविता शर्मा, डीडीओ राजितराम मिश्र, सीएमएस डॉ बीपी सिंह, डॉ मिथिलेश सिंह समेत जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago