Categories: featured

बलिया: अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, शुरु किया आमरण अनशन

बलिया के टीडी कॉलेज चौराहे पर छात्र नेताओं ने आमरण अनशन शुरु कर दिया है। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन शुरु हुआ है। बता दे कि अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेताओं ने अपना मोर्चा खोल रखा है। इससे पहले भी छात्र नेताओं ने बीते दिनों विशाल प्रदर्शन करके जिला अधिकारी महोदया को अपनी मांगों से अवगत कराया था लेकिन प्रशासन ने तब कोई कार्यवाही नहीं की।अब प्रशासन की निष्क्रियता व उदासीनता से तंग आकर छात्रों ने आमरण अनशन शुरु कर दिया है। आमरण अनशन पर छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह ,छात्र नेता सूरज गुप्ता व छात्र नेता सिंटू यादव समेत कई छात्र मौजूद हैं। इस दौरान पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नु ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। जनता का समर्थन हासिल कर छात्र कर्फ्यू की घोषणा भी की जाएगी।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पांडे दीपक ने कहा कि अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार व डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस करने से जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है जिसके खिलाफ हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी| इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश यादव , पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष विशाल यादव, छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन, छात्र नेता अतुल कुमार पांडे ,प्रवीण सिंह, वीर प्रताप सिंह, रोहित नाही ,गणेश यादव, आलोक भारती, मोहित चौधरी, दीपक पासवान, मंटू साहनी, विक्रांत व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago