प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करना युवकों पर पड़ा भारी, पुलिस ने…..

बैरिया. दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा गांव में विगत चार दिनों से सूरत से आया हुआ एक युवक जो गांव के ही एक प्राथमिक विद्ययालय में कोरेन्टाइन था जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरली छपरा पर आकर  हंगामा करना भारी पड़ गया,स्थानीय पुलिस ने उसके साथ एक और युवक को हंगामा करते पाया और उन्हें पकड़कर महामारी फैलाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
                    मिली जानकारी के अनुसार कर्ण छपरा निवासी जितेंद्र सिंह बुधवार को सूरत से चलकर अपने गांव आया था और उसी दिन से कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्ण छपरा पर कोरंटाइन था शनिवार को वह अपने एक मित्र के साथ दिन में लगभग बारह बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पहुंच गया और वहां महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगा,जिस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।कुछ देर में ही पहुंची दोकटी पुलिस ने दोनो को पकड़कर थाने ले गई।इस बावत मुरली छपरा चिकित्सा प्रभारी डा. देवनीति सिंह ने बताया कि प्रवासी लोगों के पंजीकरण व जांच के लिए महिला कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है।जहां यह दोनों लोग काफी नशे की हालत में पहुंचकर अभद्रता करने लगे तब मजबूरन मुझे पुलिस को सूचना देनी पड़ी।वहीं दोकटी थाने के एस आई चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जितेंद्र सिंह कोरंटाइन सेंटर से भागकर आया था और उसके साथ का युवक दलनछपरा निवासी जयप्रकाश यादव ये दोनो मास्क भी नही लगाए हुए थे और पी एच सी पर आकर हंगामा कर रहे थे जिससे वहां महामारी फैलने की आशंका व बेवजह हंगामा को दृष्टिगत रखते हुज दोनो पर सम्बन्धित धारा 269,270,188 व 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय को सुपुर्द किया जा रहा है।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago