लॉकडाउन में बेरोजगारी का दंश झेल रहे बलिया के इस युवक ने लगाई फ़ासी

बलिया डेस्क:   फेफना थाना क्षेत्र के आमडारी गांव में शुक्रवार की रात लॉकडाउन के चलते बेरोजगारी का दंश झेल रहे एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. शनिवार की सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा गया.

आमडारी गांव निवासी संतोष किसी प्रकार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, इधर बीते 25 मार्च से लॉकडाउन के चलते संतोष एकदम से बेरोजगार हो गया था, उसको कहीं भी काम नहीं मिल रहा था. जिसे लेकर आए दिन घर पर भी पैसा आदि लेकर कलह चल रहा था.

इसबीच बीती रात किसी वक्त संतोष ने पंखे में फंदा लगाकर झूल गया, रात का वक्त होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला. दूसरे दिन सुबह जब उसकी पत्नी उसको जगाने गई तो कमरे के अंदर से कुछ आवाज नहीं आई, शंका हुई तो घर के अन्य सदस्यों को बुलाया. इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख सब कोई दंग रह गया.

इस दौरान सब दहाड़े मारकर रोना शुरू कर दिए. इसबीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को फंदे से उतारने के साथ उसके शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. रूदन-क्रंदन से गांव में सियापा पसरा गया.

दो बच्चे से सिर से उठा बाप का साया
गौरतलब हो कि संतोष की शादी लगभग आठ वर्ष पहले हुई थी, उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. भले ही संतोष अपने भाइयों के साथ एक ही मकान में रहते थे, लेकिन संतोष अपना परिवार खुद ही चलाता था. ऐसे में संतोष ही उसके परिवार के लिए एकमात्र कमाऊ सदस्य था. संतोष की मौत से उसके परिवार को गहरा सदमा पहुंचने के साथ ही दो मासूमों के सिर से हमेशा के लिए बाप का साया उठ गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago