बलिया डेस्क. जिलाधिकारी एसपी शाही के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्रा और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को गो-आश्रय स्थल सोहांव का निरीक्षण किया। इस दौरान पशुओं की संख्या, उनके लिए की गई व्यवस्था और उनसे संबंधित अभिलेख की बकायदा जांच पड़ताल की गई, जिसमें सब कुछ संतोषजनक मिला। दरअसल, इस आश्रय स्थल की व्यवस्था के बारे में जिलाधिकारी के यहां शिकायत की गई थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एक टीम गठित कर इसकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता की शिकायत ही निराधार बताई गई है। हालांकि जिलाधिकारी ने सभी आश्रय स्थलों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश पहले से ही दे रखा है।
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…