बलिया सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां कार्यालय के बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आपस में भिड़ गए। इसके बाद पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।
बताया जा रहा है कि सीएमओ कार्यालय के अधीन डिस्पैच एवं रिसिप्ट पटल सहायक विनोद कुमार द्विवेदी और डाकवाहक राजेश कुमार रावत के बीच अचानक विवाद हो गया। इसी दौरान डाक वाहक राजेश कुमार रावत ने पटल सहायक विनोद कुमार द्विवेदी पर मारने- पीटने का आरोप लगाया।
सहायक पटल ने डाक वाहक के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया, ऐसे भी आरोप लगे हैं। इसके बाद डाक वाहक ने इसकी जानकारी सीएमओ डा. तन्मय कक्कड को लिखित रूप से देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर दी है और कार्यवाही की मांग की है। पीडित राजेश कुमार रावत ने दोनों अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक दोनों लोग ऑफिस पहुंचे और अचानक ही विवाद शुरु हो गया। इसके बाद विवाद बढ़ता देख कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। बमुश्किल मामला शांत हुआ।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…