UPPSC PCS Result : बलिया के तीन नौजवान बने डीएसपी

बलिया। यूपीपीएस का रिजलट जारी कर दिया गया है। जिसमें बलिया जिले के तीन युवाओं के चयन हुआ है। इनके चयन से जनपद में खुशी का माहौल है। तीनों युवाओं का चयन पुलिस उपाधीक्षक पद पर होने की जानकारी मिलते गांव में बधाइयां देने वालों का ताता लगा रहा। लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है। हालांकि पिछले बार के मुकाबले इस बार जिले के सिर्फ 4 नौजवानों ने ही सफलता पाई है।बैरिया के दिनेश को 61वां रैक

बैरिया  क्षेत्र के जगदेवा निवासी अधिवक्ता नर्मदेश्वर मिश्र के पुत्र दिनेश कुमार मिश्र ने यूपी में 61वां रैक है। पीसीएस की परीक्षा में 61 वां रैंक प्राप्त किया है। दिनेश का चयन का पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए हुआ है। उनके चयनित होने की सूचना गांव में पहुंचते ही लोग खुशी से झूम उठे लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। दिनेश की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही रघुनाथ जूनियर हाई स्कूल जगदेवा में तथा माध्यमिक शिक्षा नागाजी विद्यालय माल्देपुर हुआ। इंजीनियरिंग उसने हिमाचल प्रदेश से किया प्राप्त किया था और वर्तमान में दूरसंचार के ऑडिट विभाग लखनऊ में कार्यरत थे।

बिल्थरारोड के आलोक को 45 वां रैक

बिल्थरारोड क्षेत्र के भुजैनी गांव निवासी आलोक कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2022 उत्तीर्ण कर पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयनित हुए हैं। आलोक के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता रामबचन सिंह परमहंस विद्यालय महरी बरौली के प्रधानाध्यापक हैं। आलोक ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल भीमपुरा नंबर एक से ग्रहण करने के बाद बीएचयू से आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की।सिकंदरपुर के कौस्तुभ त्रिपाठी भी बनेंगे एसडीएम 

सिकंदरपुर क्षेत्र के कोदई निवासी कौस्तुभ त्रिपाठी का चयन सीओ के पद होने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कौस्तुभ ने हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा सीएमएस लखनऊ से प्राप्त करने के बाद बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई किये हैं। कौस्तुभ के पिता वीपी त्रिपाठी डीआईजी जेल के पद से रिटायर हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago