UPPCS की परीक्षा में बलिया के 4 होनहारों ने लहराया परचम

बलिया। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2022 में बेटियों ने परचम लहराया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया। 383 पदों के लिए हुई परीक्षा में कुल 364 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।बलिया के 4 होनहारों का दिखा दम

इस परीक्षा में बलिया के होनहारों ने भी परचम लहराया है। बेल्थरारोड तहसील निवासी श्वेता मिश्रा ने 17वीं रैंक हासिल की है। वे वर्तमान में लखनऊ की असिस्टेंट कमिशनर के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं बैरिया के आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 जगदेवा ढाही निवासी दिनेश कुमार मिश्रा का DSP पद पर चयन हुआ है। उनकी इस सफलता पर पूरे नगर में हर्ष की लहर है।

बलिया क्षेत्र की अग्रसंडा की रहने वाली अंजली वर्मा ने भी सफलता हासिल की है। उन्होंने कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सुल्तानपुर से बीटेक किया। वे बिहार पीएससी की परीक्षा पास कर चुकी हैं और अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं।

सिकंदरपुर क्षेत्र के विकास खंड नवानगर के निवासी श्री बीपी त्रिपाठी अवकाश प्राप्त डीआईजी जेल  के सुपुत्र कौस्तुम्भ त्रिपाठी का यूपीपीसीएस 2022 में डिप्टी एसपी पद पर चयन हूआ है।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago