Categories: बलिया

अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री बनी बलिया की स्मृती सिंह

बलिया में नवगठित नगरपंचायत रतसर कला की निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। ये संस्था पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली स्वायत्तशासी संस्था है।

संस्था के राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री एसएस विजय मिश्रा ने पत्र तथा टेलिफोन के माध्यम से उन्हें यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर भारत का प्रभार सौपा है। देश भर के पंचायतों के हितों के लिये 1958 से कार्यरत अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात के पुर्व मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता तथा भारत रत्न जयप्रकाश नारायण, गुलजारीलाल नन्दा, लाल बहादुर शास्त्री आदि इसके संस्थापक सदस्य रह चुके हैं।स्मृति सिंह के पिता स्व. अखण्डानन्द सिंह गड़वार ब्लाक के वर्षों तक ब्लाक प्रमुख तथा बाबा स्व. सहजानंद सिंह डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय सचिव तथा भाजपा महिला मोर्चा बलिया के जिला सचिव के पदों के दायित्वों का निर्वहन कर रही है।

बता दें कि स्मृति सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त स्मृति सिंह को ग्राम पंचायत में उनके रचनात्मक व सामाजिक कार्यों के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री गोवा तथा राज्य निर्वाचन आयोग,उत्तरप्रदेश सहित अनेकों विश्वविद्यालयों, ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्थाओं, जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विडिओकान्फ्रेंसिंग द्वारा वार्ता के क्रम मे स्मृति सिंह के हेल्पलाइन में क्षेत्रीय भाषाओं में बात करने के दिये सुझाव पर सहमति जताते हुये तत्काल भोजपुरी व बुंदेलखंडी भाषा मे अपनी शिकायत हेल्पलाइन पर दर्ज कराने की व्यवस्था की थी। अपनी बडी बहन दीप्ति सिंह के साथ समाजहित मे देहदान तथा कैंसर पीड़ित महिलाओ के लिए अपने बाल दान कर चुकी स्मृति सिंह के अतिप्रतिष्ठित एआईपीपी के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत होने पर पूर्वांचल के पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago