Categories: देश

28 फरवरी तक कर लें ये काम, वरना फंस जाएगा आपका पैसा!

PNB घोटाले के बाद आजकल लोग किसी भी अकाउंट में पैसे रखने से डर रहे हैं. हम जिस चीज के बारे में इस स्‍टोरी में बता रहे हैं, उसका पुख्‍ता कारण है. यदि आपने कल यानी 28 फरवरी तक यह काम नहीं किया तो आपको बड़ी परेशानी हो सकती है. अगली स्लाइड में जानेें क्‍या है मामला और किस तरह बच सकते हैं इससे.

हम बात कर रहे हैं मोबाइल वॉलेट के KYC को पूरा करने की. अगर आप भी पेटीएम, ओलामनी, मोबिक्विक या ऐसे ही मोबाइल वॉलेट यूज करते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है.

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रीपेड वॉलेट ग्राहकों के लिए अनिवार्य नो योर कस्टमर (KYC) पूरा करने की समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है.

KYC की प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी डेडलाइन 28 फरवरी है. बता दें कि केवाईसी के लिए पहले 31 दिसंबर, 2017 तक का समय दिया गया था. बाद में इस समयसीमा को बढ़ाकर 28 फरवरी, 2018 कर दिया गया था.

आरबीआई ने ऐसे ग्राहकों को राहत दी है जिनके वॉलेट या प्रीपेड भुगतान इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) में कुछ राशि पड़ी है और उन्होंने केवाईसी नियमों पूरा नहीं किया है, तो भी उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. रिजर्व बैंक का कहना है कि इन दिशानिर्देशों को पूरा करने के लिए पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है.

अब जो ग्राहक केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनका अकाउंट काम करना बंद कर देगा. ग्राहक कम न हों, इसलिए कंपनियां ऑफर भी दे रही हैं. आज कल कई सारी कंपनियां Sodexo फूड कार्ड भी दे रही हैं. इसेे भी 28 फरवरी तक आधार से लिंक करना जरूरी है, नहीं तो यह कार्ड भी काम नहीं करेगा.

कैसे करवाएं केवाईसी: किसी भी ऐप पर जाकर केवाईसी के आइकॉन पर क्लिक कर. आप अपनी डिटेल्स भर सकते हैं इसमें आप से आपका आधार नंबर मंगा जाएगा. कंपनी अपने प्रतिनिधि को भेजने के लिए आपके घर या ऑफिस का पता और पिनकोड मांगेगी. अगले 2 से 4 दिनों में कंपनी का प्रतिनिधि आपके पते पर आकर डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन करेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago