Categories: देश

सुब्रमण्यम स्वामी ने जताई आशंका- श्रीदेवी का हुआ है मर्डर, जबरन पिलाई गई शराब

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद से इस मामले में हर दिन चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। अब भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी के बयान से इस घटना में नया मोड़ आ गया है। उन्होंने श्रीदेवी की मौत को हत्या करार दिया है। स्वामी ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने हार्ड ड्रिंक्स (डिस्टिल अल्कोहल) को कभी भी हाथ नहीं लगाया था। भाजपा नेता ने श्रीदेवी को जबरन शराब पिलाने की भी आशंका जाहिर की है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ‘टाइम्स नाउ’ को बताया कि श्रीदेवी अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहती थीं। उन्होंने कहा, ‘बाथटब में डूब कर मरना बहुत मुश्किल है, जब तक कि कोई धक्का न दे या सांस न रोक दे। फिलहाल हमलोगों को अभियोजन पक्ष द्वारा इसकी घोषणा का इंतजार करना होगा। उन्होंने (श्रीदेवी) जब कभी शराब पी ही नहीं तो उनके शरीर में यह कहां से आया? सीसीटीवी का क्या हुआ? डॉक्टरों ने अचानक से मीडिया के सामने आकर हार्ट फेल को मौत की वजह बता दिया था।’अभिनेत्री के निधन की खबर 25 फरवरी तड़के सार्वजनिक हुई थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago