बलिया के अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस ने बनाया देवरिया और कुशीनगर का प्रभारी !

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh)में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है और संगठन को मज़बूत बनाने की कवायद चल रही है. ऐसे में अब कांग्रेस (Congress) भी काफी सक्रिय नज़र आ रही है. इस बीच अब बलिया(Ballia) के युवा कांग्रेसी अभिजीत तिवारी सत्यम को अहम ज़िम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है. दरअसल अब युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम (Abhijit Tiwari Satyam) को कुशीनगर और देवरिया का प्रभारी बनाया गया है. पार्टी के इस फैसले का बलिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है और ख़ुशी जताई है. वहीँ अभिजीत तिवारी सत्यम को लगातार बधाई मिल रही है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अभिजीत तिवारी सत्यम इन जनपदों में पार्टी और संगठन को मज़बूत बनाने का काम करेंगे. पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने अभिजीत तिवारी सत्यम को बधाई दी है और उन्हें मिली इस ज़िम्मेदारी से उनमे उर्जा मिली है. दरअसल अभिजीत तिवारी सत्यम ज़मीनी नेता माने जाते हैं और उनकी पहचान संघर्ष करने वाले नेता के तौर पर है. बुनियाज़ी ज़रूरतों और समस्यायों को लेकर वह लगातार आन्दोलन करते आये हैं और लोगों के बीच खुद को स्थापित किया है. ऐसे में जिले के सभी नेता उन्हें पसंद करते हैं और उन्हें मिली इस ज़िम्मेदारी का दिल खोलकर स्वागत किया है और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इज़हार किया है.

इस दौरान गोविंद पाण्डेय से लेकर खुर्शीद अंसारी, राणा सिंह, प्रताप पुंज पाण्डेय, राजू राजभर और आफ़ताब अंसारी समेत तमाम लोग मौजूद थे. दरअसल इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि प्रियंका गाँधी की एंट्री होने के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक नई जान मिली है और सूबे के कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उम्मीद जगी है. प्रियंका गांधी भी काफी सक्रिय नज़र आ रही हैं और मौजूद यूपी सरकार को घेरने का एक मौका भी नहीं छोड़ रही हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago