UP 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, देखें बलिया के टॉप 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट

उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसी के साथ 25 लाख से भी ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल कुल 88.18 प्रतिशत रिजल्ट रहा। कुल 22 लाख 22 हजार 475 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें 11 लाख 79 हजार 488 लड़के पास हुए हैं तो वहीं 10 लाख 53 हजार 257 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

10वीं के रिजल्ट में बलिया के युवाओं का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। जिले में दिव्यांत प्रताप सिंह ने टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 566 अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर समीर कुमार खरवार रहे। जिन्होंने 600 में से 563 अंक प्राप्त किए। 600 में से 562 अंक लाकर अंकित कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे।

चौथे नंबर पर खुशी सिंह ने जगह बनाई। जिन्होंने 561 अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह 558 अंकों से उत्तीर्ण होकर विशाल यादव ने पांचव स्थान प्राप्त किया है। 556 अंकों के साथ अंशिका प्रजापति छटवें स्थान पर रहीं। जिले की अर्पिता पासवान और अंजू वर्मा ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह आठवें स्थान पर  निधि मौर्य, यमन कुमार और अभिषेक यादव ने  जगह बनाई हैं। । दिव्यांशु यादव ने अनिकेत कुमार और दीपक को नौवा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं दसवे स्थान पर आंशिक शर्मा , अनामिका सिंह और विकास यादव जगह बनाने में कामयाब रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago