यूपी STF ने बलिया से फर्जी अध्यापक को किया गिरफ्तार, दूसरे के नाम पर करता था नौकरी

बलिया में यूपी एसटीएफ ने एक फर्जी सहायक अध्यापक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जो शैक्षिक प्रमाण पत्र और पैन कार्ड को कूटरचित कर दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा था। फर्जी सहायक अध्यापक को बीआरसी कार्यालय पकवाइनार गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। फर्जी सहायक अध्यापक के पास से एक पैन कार्ड की फोटो प्रति, स्थानान्तरण प्रमाण पत्र की फोटो प्रति, एक परिवार रजिस्टर की छायाप्रति, ज्ञान प्रकाश अतिश के नाम से शैक्षिक दस्तावेजों की फोटो प्रति, दो मोबाइल फोन और 260 रूपये नकद बरामद किया गया है।

बता दें शिकायत पर जांच की जा रही थी जिसमे पता चला कि जय प्रकाश यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कुरेम रसड़ा, बलिया में नौकरी कर रहा है, जिसका वास्तविक नाम ज्ञान प्रकाश अतिश है, जो जय प्रकाश यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी ग्राम श्रीनगर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया के शैक्षिक दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसका वास्तविक नाम ज्ञान प्रकाश है, हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष-2006 में बाल विद्या भवन हायर सेकेण्ड्री स्कूल रतसर, बलिया से एवं वर्ष 2008 में इण्टरमीडिएट की परीक्षा रामदाश इण्टर कालेज, सिकरिया नं0 -01, बलिया से एवं स्नातक परीक्षा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रकसा, गड़वार बलिया से उत्तीर्ण किया है। नौकरी के लिये दस्तावेज स्वयं और राजू यादव पुत्र रामरतन यादव साकिन रकसा, रतसई, बलिया ने उपलब्ध कराये थे।

राजू यादव ने ही शैक्षिक दस्तावेज जय प्रकाश यादव के नाम का उपलब्ध कराया था। फिर इन लोगों द्वारा बी0ए0 के अंक पत्र में हेर-फेर की कूटरचना करके वह सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना रसड़ा, जनपद बलिया पर धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

17 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

17 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

17 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

17 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

17 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

19 hours ago