बलिया। बेल्थरा रोड के अखोप माइनर रोड की हालत बेहद ही खराब हो गई है। जगह- जगह गड्ढे होने से पैदल चलना तक दूभर हो गया है। ऐसे में बारिश ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है। जनप्रतिनिधियों का भी उदासीन रवैया होने से लोग अक्रोशित हैं। सड़क बनवाने की मांग लागतर की जा रही है।
बता दें कि मौर्या चट्टी से कुण्डैल तक सड़क जर्जर है। ससना, अखोप, कुण्डैल, पतनारी, बीबीपुर आदि गांवों के अलावा बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन जाने के लिए हजारों लोग रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। स्कूली बच्चों को भी यहीं से निकलना होता है। सड़क खराब होने से छोटी मोटी दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।
सड़क की इस हालत के बावजूद जनप्रतिनिधियों का इस मामले में रवैया उदासीन है। रहवासियों का कहना है कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है। उस पर चलना काफी मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। अभी 6 माह बाद मरम्मत के बावजूद कुछ दिन में इसकी स्थिति जब की तस हो जाती है।
सड़क की दयनीय हालत को लेकर एक साइकिल सवार ने कहा कि इस पर चलना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बार बार साइकिल भी खराब हो जाती है। राहगीरों और ग्रामवासियों से उक्त सड़क के निर्माण की पुरजोर मांग की है। हालंकि अब देखना होगा कि कब तक मांगों पर विचार किया जाता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…