बलिया डेस्क । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और आगामी त्योहार के मद्देनज़र ज़िलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर ज़िले में विशेष अभियान शुरू किया गया है। इलाके के तमाम ईंट भट्ठों पर नज़र रखी जा रही है और गड़बड़ी के संदेह पर वहां छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, तहसीलदार जीतेंद्र कुमार सिंह, खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया की संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने रॉयल्टी बकाया वाले दो भट्ठा स्वामियों को पकड़ा।
जानाकारी के मुताबिक़, बांसपार बहोरवा के भट्ठा स्वामी पर दो लाख और अतरौल के भट्ठा स्वामी पर डेढ़ लाख रुपए बकाया था। जिसकी टीम ने वसूली कर ली।
बताया जा रहा है कि टीम को छापेमारी के दौरान अतरौल के भट्ठे पर अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त लहन भी मिला। जिसे ज़मीन में छुपाकर रखा गया था। टीम ने इसे निकलवाकर नष्ट कर दिया।
टीम ने अपने अभियान के दौरान गौरी ताल घोसा, तेंदुहारी और अतरौल के भट्ठों पर भी सख़्त कार्रवाई की और उनके संचालन पर रोक लगा दी। टीम ने बताया कि ये भट्ठे बिना अनुमति के चलाए जा रहे थे।
तहसीलदार जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बहुत सारे भट्ठा स्वामियों पर रॉयल्टी का बकाया चल रहा है। इन्हें रायल्टी जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो भट्ठा स्वामियों से 3.50 लाख वसूल किया गया तथा शेष बकाया राशि शीघ्र जमा करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों के छापे से भट्ठा स्वामियों में हड़कंप मच गया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…