यूपी सिपाही भर्ती निरस्त नहीं, हफ्ते भर में जारी होगा दुबारा रिजल्ट

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पीएसी और पुलिस में की गई भर्ती निरस्त नहीं हुई है। बोर्ड ने गलती मानते हुए बताया है कि पीएसी में सिपाहियों के 5716 पदों पर की गई भर्ती की परीक्षा का रिजल्ट हफ्ते भर में संशोधित किया जाएगा। साथ ही नागरिक पुलिस में महिला सिपाही की भर्ती में एससी-एसटी कोटे की कटआफ लिस्ट भी त्रुटि होने के कारण बदली जाएगी।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी जीपी शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पीएसी में सिपाही और नागरिक पुलिस में महिला सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2015 में विज्ञापन जारी किया गया था। चयन प्रक्रिया के तहत दोनों के लिए जारी किया गया कट आफ मार्क्स तकनीकी त्रुटि हो जाने के कारण संशोधित किया जा रहा है।

संशोधन के बाद हफ्ते भर में नया कट आफ मार्क्स जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी त्रुटि से पीएसी में सिपाही के 1366 अनारक्षित पदों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन हो गया है। इससे पचास फीसदी आरक्षण की सीमा पार हो गई। इसीलिए इसे बदला जा रहा है।

इसी तरह नागरिक पुलिस में अनुसूचित जाति श्रेणी में महिला सिपाही के 13 पद खाली रह गए हैं। अब इन दोनों श्रेणियों में पदों की दोगुना संख्या में अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन और शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए फिर से बुलाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर 2015 को पुलिस सिपाही के 23200 और पीएसी सिपाही के 5716 पदों को मिलाकर 28916 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। इसी के साथ नागरिक पुलिस में महिला सिपाही के 5800 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

दोनों भर्ती परीक्षाओं का अंतिम परिणाम 15 मई 2018 को जारी किया गया था। कट आफ मार्क्स जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने ही गड़बड़ी पकड़ी और भर्ती बोर्ड के सामने अपने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्तियों का निस्तारण करने में यह चूक पकड़ में आई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago