समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने देश में बढ़ रही रेप की वारदातों को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के अंग प्रदर्शन के कारण ही रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इनके मोबाइल और इंटरनेट के प्रयोग पर रोक लगा देनी चाहिए।
बलिया में रमाशंकर मीडिया से रूबरू हुए। मीडियाकर्मियों ने जब उनसे देश में बढ़ रही रेप की घटनाओं के मद्देनजर सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जिम्मेदार लड़कियों को ठहराया।
रमाशंकर ने कहा कि नाबालिग और युवक-युवतियों के मोबाइल और इंटरनेट के प्रयोग पर रोक लगा देनी चाहिए। साथ ही लड़कियों और महिलाओं को शरीर के बनावट के हिसाब से पूरे कपड़े पहनने चाहिए।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट का प्रयोग बंद करने से लड़के-लड़कियों को आपस भाई-बहन की भावना बढ़ेगी और तभी देश में बलात्कार जैसी घटनाओं को कम किया जा सका है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…