Categories: देश

दिल्ली-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, 23 मई को पूर्वांचल में अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार सहित अन्य पूर्वी राज्यों तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में आंधी तूफान और राजस्थान में धूल भरी आंधी की आशंका जतायी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 मई को आंधी और बारिश की आशंका है।

21 से 23 तक मौसम
मौसम की इन परिस्थितियों के हवाले से पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी कुछ इलाकों में आंधी तूफान और हल्की बारिश के साथ तेज हवायें चल सकती हैं।

 

पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों के अलावा तमिलनाडू, पुडुचेरी, तटीय एवं उत्तरी कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। जबकि मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज लू चलने और विदर्भ के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बरकरार रहेगी।

 

विभाग द्वारा आज शाम जारी मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण पूर्वी अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बने रहने के कारण अगले 48 घंटों तक चक्रवाती तूफान की आशंका बरकरार है। इसके मद्देनजर मछुआरों को 21 से 23 मई तक दक्षिण अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।

 

यूपी में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 मई को कहीं-कहीं आंधी-बारिश की आशंका है जबकि 21 मई को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 मई को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने एक बयान में आज बताया कि शनिवार को इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली और मेरठ में दिन के तापमान में बढोतरी दर्ज की गयी। इलाहाबाद 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago