उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए. . उत्तर प्रदेश में जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की साख दांव पर थी तो वहीं सपा और कांग्रेस की यह पहली अग्निपरीक्षा रही.
वाराणसी स्नातक शिक्षक खंड से सपा समर्थित प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने बाजी मारी है. वहीं, बरेली से बीजेपी के हरि सिंह ढिल्लो ने जीत हासिल की है. वह 12 हजार 827 वोटों से विजयी रहे.
विधान परिषद में संख्या बढ़ाने पर था बीजेपी का जोर
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए यह चुनाव इसलिए अहम रहा क्योंकि वह विधान परिषद में भी संख्या बल बढ़ाना चाहती है. यही वजह है कि भाजपा ने स्नातक निर्वाचन खंड की सभी पांच सीटों से और शिक्षक निर्वाचन खंड की छह में से चार सीटों पर सीधे तौर पर अपने प्रत्याशी उतारे.
स्नातक निर्वाचन खंड की एक सीट पर बीजेपी ने शिक्षक संघ के प्रत्याशी को समर्थन दिया तो एक अन्य सीट को छोड़ दिया. वहीं, सपा ने तो सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…