बलिया में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर शुरू हुआ खेल, कीमत का खुलासा नहीं कर रहा विभाग!

बलिया डेस्क : जैसी गाड़ी वैसी कीमत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत को लेकर खेल शुरू हो गया है। वजह यह कि विभाग हाई सिक्योरिटी नंबर की कीमत का खुलासा नहीं कर रहा है। यही वजह है कि ऑनलाइन नंबर प्लेट बनवाने की कीमत अलग है।

उत्तर प्रदेश में मार्च 2021 से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसएनपी) वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। ऐसे में जिन लोगों ने एक अप्रैल 2019 (31 मार्च 2019 तक पंजीकृत) से पहले गैर व्यावसायिक वाहन (कार, बाइक, स्कूटर आदि) खरीदा है और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लिया है तो वे 28 फरवरी 2021 तक लगवा सकते हैं।

इसके लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वेबसाइट पर वाहन मालिक सुविधानुसार डीलर चुनकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। रसीद दिखाकर वह अपना काम आरटीओ ऑफिस में करवा सकते हैं।

2 गुना तक देना होगा प्रदूषण जांच शुल्क देना होगा
बलिया। वहीं प्रदेश में सभी प्रकार के वाहनों के लिए 2 गुना प्रदूषण जांच शुल्क देना होगा। नई व्यवस्था एक जनवरी से लागू होगी। महंगाई के इस दौर में वाहन स्वामियों पर अब एक और बोझ बढ़ जाएगा, वहीं प्रदूषण जांच के लिए वाहन स्वामियों को न भटकना पड़े इसके लिए मोबाइल प्रदूषण जांच केंद्र की शुरुआत की जाएगी।

इन वेबसाइट पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
परिवहन विभाग के अनुसार, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए संभागीय परिवहन कार्यालय आरटीओ से कोई काम नहीं होंगे। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वाहन मालिकों को पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

साइट पर वाहन मालिक सुविधा अनुसार डीलर के शोरूम का चयन का नंबर प्लेट लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद इसकी रसीद जरूर लेकर अपना काम आरटीओ ऑफिस में करवा सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago