UP MLC Election Result: वाराणसी में सपा ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसके नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए. . उत्तर प्रदेश में जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की साख दांव पर थी तो वहीं सपा और कांग्रेस की यह पहली अग्निपरीक्षा रही.

वाराणसी स्नातक शिक्षक खंड से सपा समर्थित प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने बाजी मारी है. वहीं, बरेली से बीजेपी के हरि सिंह ढिल्लो ने जीत हासिल की है. वह 12 हजार 827 वोटों से विजयी रहे.

विधान परिषद में संख्या बढ़ाने पर था बीजेपी का जोर

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए यह चुनाव इसलिए अहम रहा क्योंकि वह विधान परिषद में भी संख्या बल बढ़ाना चाहती है. यही वजह है कि भाजपा ने स्नातक निर्वाचन खंड की सभी पांच सीटों से और शिक्षक निर्वाचन खंड की छह में से चार सीटों पर सीधे तौर पर अपने प्रत्याशी उतारे.

स्नातक निर्वाचन खंड की एक सीट पर बीजेपी ने शिक्षक संघ के प्रत्याशी को समर्थन दिया तो एक अन्य सीट को छोड़ दिया. वहीं, सपा ने तो सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago