बलिया। शिवरामपुर स्थिति जनेश्वर मिश्र सेतु पर अवैध वसूली की सूचना पर गुरुवार की आधी रात को योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने छापेमारी की। मंत्री के पहुंचते ही सेतु पर भगदड़ मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। वही मौके से पुलिस लिखी कुछ बाइकें भी बरामद हुई।
मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व बलिया विपिन कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए। मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पुलिस के लोग सादे वर्दी में बिहार के कुछ लोगों के साथ मिलकर पुल के रास्ते गलत तरीके से वाहनों को पार करा रहे हैं।
प्रति वाहन रेट भी फिक्स कर दिया गया है। इसकी जांच करने गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास पुल पर मंत्री का काफिला पहुंचा तो भगदड़ मच गई। एक व्यक्ति को मौके पर हिरासत में ले लिया गया, जिसे थाने का सिपाही बताया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक से बड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिमाकत न करें।
मंत्री ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गलत काम नहीं होने दिया जाएगा और गलत करने वालों को निश्चित ही सजा मिलेगी। बताया कि जनेश्वर मिश्र खेत पर काफी दिनों से आवाज शराब के धंधे की खबर मिल रही थी जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…