पान वाले की बेटी को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान, पूरे बलिया के लिए गर्व की बात

बलिया डेस्क: ज़िंदगी की तमाम परेशा’नियों और उल’झनों को सुल’झाते जूझते हुए अपने मकसद में कामयाब होने का नाम है पूजा वर्मा. ख़ुशी की बात यह है कि पूजा वर्मा अपने बलिया की हैं. एससी कालेज की छात्रा हैं और उन्होंने अब एमए (अंग्रेजी) में यूनिवर्सिटी में टॉप किया है. पूजा शर्मा का यहाँ तक का सफ़र काफी मुश्किलों भरा रहा है.

उनके पिता का नाम है विनोद शर्मा जो अपने घर के सामने ही छोटी सी पान दुकान चलाते हैं. लेकिन उनकी बेटी पूजा शर्मा ने कमाल कर दिखाया और यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों स्वर्ण पदक लिया. आपको बता दें कि पूजा के सपनों का फलक यहाँ तक ही सीमित नहीं है. वह नेट-जेआरएफ की तैयारी के बाद प्रोफेसर बनना चाहती हैं. ज़िन्दगी में कुछ करना चाहती हैं.

बालेश्वर मंदिर-दुर्गा मंदिर रोड पर वह अपने परिवार वालों के साथ एक छोटे से घर में रहती हैं. पूजा शुरुआत से ही पढ़ाई लिखाई में काफी तेज़ रही हैं. उन्होंने गुलाब देवी इंटर कालेज से हाईस्कूल किया जिसमे 76 प्रतिशत और इंटर की परीक्षा में 67 प्रतिशत नंबर हासिल किये. इसके बाद उन्होंने एससी कालेज में बीए में एडमिशन लिया. ग्रेजुएशन में उन्होंने 53 प्रतिशत नंबर हासिल किये और अब उन्होंने एमए (अंग्रेजी) में उसने 65 प्रतिशत नंबर लाकर यूनिवर्सिटी टॉप किया है.

वहीँ आगे के बारे में उनका कहना है कि घर की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से वह बाहर जाकर तो पढ़ाई नहीं कर पाएंगे लेकिन वह जेआरएफ की तैयारी यहीं करेंगी और खुद से ही पढ़ाई करेंगी. वहीँ घर वालों ने भी जहाँ तक हो सका, वहां तक पूजा को सपोर्ट किया जिसकी बदौलत वह यहाँ तक पहुँच पाई हैं. राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर पूजा के घर वालों का कहना है कि उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago