बलिया की लड़कियों ने लहराया परचम, 24 छात्राओं को राज्यपाल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया

बलिया डेस्क: एक तरफ जहाँ देश और दुनिया में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और लड़कों के साथ कदमताल कर रही हैं वहीँ दूसरी तरफ बलिया की बेटियों ने भी कमाल कर दिखाया है और लड़कों को भी पीछे छोड़ दिया है. बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 27 मेधावियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि स्वर्ण पदक हासिल करने में बेटियों का आगे होना बदलते भारत में महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का जो नारा प्रधानमंत्री ने दिया है, उसका प्रभाव अब सुदूर व पिछड़े इलाको में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कलक्ट्रेट परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने अपने सम्बोधन की शुरूआत महापुरूषों व साहित्यकारों को याद करते हुए की।

दिलचस्प बात यह है कि इन 27 छात्रों में 24 छात्राएं हैं जिन्होंने अपने अपने क्लास में टॉप किया है. इस बार के दीक्षांत समारोह में चार हज़ार पैतीस छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जानी है. आपको बता दें कि इनमे से 2682 छात्राएं हैं और 1353 छात्र हैं. इस तरह 66 प्रतिशत छात्राओं ने टॉप किया है और लड़कों को पिछाड दिया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेन्द्र बहादुर सिंह ने मीडिया वालों से बातचीतके दौरान दी है.


आपको बता दें कि अभी भी यूनिवर्सिटी कैम्पस में बाढ़ और बारिश का पानी लगा हुआ हैं इसलिए दीक्षांत समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट परिसर के बहुद्देश्यीय सभागार में हो रहा है. बड़ी बात यह भी है कि यह पहला दीक्षांत समारोह है. इसलिए यह और भी ख़ास है और लोगों के लिए गर्व की बात भी है. खैर, बलिया की बेटियों की इस कामयाबी पर पूरे बलिया के लोगों में ख़ुशी है.

यह गर्व की बात है कि जब हमारे देश में अब भी लिंग के आधार पर गैर बराबरी के मामले लगातार आते रहते हैं. तो ऐसे में बलिया की बेटियों ने उन लोगों के सामने एक मिसाल कायम की है कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां भी किसी भी तरह से कम नहीं होती हैं और मौका मिलने वह लड़कों से भी आगे निकल सकती हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago