उत्तर प्रदेश में रूठा मानसून, ज्यादातर जिलों में सूखे की स्थिति, किसान बेचैन

यूपी में  में रूठ चुका मानसून अब किसानों के लिये दर्द बनता जा रहा है. बारिश नहीं होने से धान तथा अन्य खरीफ फसलों की बुआई में हो रही देर के कारण काश्तकारों की पेशानी पर बल पड़ गये हैं. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक जून से 17 जुलाई तक औसतन 249 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बीच केवल 121 मिलीमीटर वर्षा ही हुई है जो सामान्य बारिश का 50 प्रतिशत भी नहीं है. राज्य के कुछ जिलों में तो ठीकठाक वर्षा हुई है लेकिन ज्यादातर जिलों में सूखे की स्थिति है.

बहरहाल, वर्षा नहीं होने की वजह से खरीफ की फसलों पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है. मुख्य फसल धान की रोपाई के लिये किसानों को बारिश का इंतजार है. सूबे में करीब 94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की फसलों की बुआई होनी थी लेकिन वर्षा नहीं होने के कारण अभी तक केवल 35 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हो सकी है.

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई. बांदा में 12 सेंटीमीटर, रामसनेही घाट में आठ, सुलतानपुर, मथुरा तथा इगलास में सात-सात, सीतापुर और मुहम्मदी में छह-छह, झांसी तथा हमीरपुर में पांच-पांच, भटपुरवाघाट, वाराणसी, खीरी, बिसवां और नवाबगंज में चार-चार सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश ना होने और चटख धूप निकलने से उमस भरी गर्मी पड़ रही है. राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में गुरुवार रात हल्की बारिश हुई. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के अनेक इलाकों में और पश्चिमी भागों में ज्यादातर जगहों पर बारिश होने का अनुमान है.

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक अगले तीन-चार दिन के दौरान मानसून के फिर जोर पकड़ने का अनुमान है और इस अवधि में राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश होगी. प्रदेश में इतनी कम बारिश होने के कारण के बारे में उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला विक्षोभ दरअसल उत्तर प्रदेश से न गुजरकर मध्य भारत से गुजर जा रहा है. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हो सकी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago