UP लेखपाल एग्जाम: वाराणसी में सॉल्वर समेत 4 गिरफ्तार, बलिया के 2 शामिल

बलिया। आर्य महिला कॉलेज, उदय प्रताप कॉलेज समेत कुल 3 परीक्षा केंद्रों से दूसरे स्थान पर परीक्षा देने आए सॉल्वर समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करने वाले 4 लोगों को STF वाराणसी यूनिट ने पकड़ा है। जिनमें बलिया जिले के 2 लोग शामिल हैं।बता दें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से वाराणसी समेत विभिन्न शहरों में लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। गिरफ्तार अभ्यर्थियों के कब्जे से ब्लूटूथ, ईयर बड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ।

बलिया का एक सॉल्वर और अभ्यर्थी गिरफ्तार- STF वाराणसी यूनिट के एएसपी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक उदय प्रताप कॉलेज, भोजूबीर परीक्षा केंद्र से रामगढ़ चुनार निवासी अभ्यर्थी पुष्पेंद्र सिंह, आर्य महिला पीजी कॉलेज चेतगंज से सॉल्वर बलिया के रसड़ा कमसीपुर निवासी राजनारायण यादव, बलिया के बांसडीह जय नगर निवासी अभ्यर्थी कृष्णा यादव और रामप्यारी रस्तोगी इंटर कॉलेज बांसफाटक से प्रतापगढ़ रानीगंज निवासी अभ्यर्थी दिलीप गुप्ता को गिरफ्तार किया गया

प्रयागराज का रहने वाले मास्टरमाइंड- पुष्पेंद्र और दिलीप गुप्ता के कब्जे से ब्लूटूथ, ईयर बड सहित अन्य डिवाइस बरामद हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड विजय कांत है, जो प्रयागराज से नेटवर्क चला रहा था। एसटीएफ वाराणसी यूनिट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। संबंधित जिले की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।

गिरफ्तार मास्टरमाइंड विजय कांत ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि लेखपाल परीक्षा में कुल सात अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये में सौदा किया था। सभी को ब्लूटूथ, ईयर बड और माइक्रो माइक आदि की व्यवस्था कराकर परीक्षा में बैठाया। गिरफ्त में आए मिर्जापुर के चुनार निवासी पुष्पेेंद्र सिंह ने पूछताछ में बताया कि परीक्षा केंद्र भोजूबीर स्थित उदय प्रताप कॉलेज पहुंचने से पहले मास्टरमाइंड विजय की ओर से ब्रीफ किया गया था कि डिवाइस ऑन रखना और पेपर आउट होते ही सभी प्रश्नों का उत्तर सभी अभ्यर्थियों के अलग-अलग मोबाइल से उनके ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से बताया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago