Categories: बलिया

बलिया- शहीद मंगल पांडेय की जन्मतिथि सही कराने के लिए कमेटी का गठन

बलिया। शहीद मंगल पांडेय धरती बलिया में अब उनकी जन्मतिथि ठीक कराने की मांग तेज हो गई है। ऐसे में शहीद मंगल पांडेय की जन्मतिथि सही कराने के लिए मंगल पांडेय विचार मंच सेवा समिति की बैठक रविवार के दिन नगवा ढाला स्थित कार्यालय पर कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में हुई। जहाँ एक कमेटी का भी गठन किया गया।

बैठक में कहा गया कि मंगल पांडेय की जन्मतिथि 30 जनवरी 1831 है। इसके पर्याप्त साक्ष्य और प्रमाण हैं। लेकिन गूगल पर 19 जुलाई जयंती प्रदर्शित की गई है, जो ठीक नहीं है। स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी शहीद मंगल पांडेय की जीवनी से छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। गूगल पर जन्मतिथि सही करते हुए उनकी जयंती 30 जनवरी 1831 अंकित करना चाहिए। जन्मदिन को ठीक कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।

बता दें मंगल पांडेय विचार मंच सेवा समिति ने जो कमेटी बनाई है वो बलिया के जिलाधिकारी से मिलकर उनके समक्ष अपना प्रमाण और साक्ष्य प्रस्तुत करेगी। बैठक में अरुण कुमार, विवेक सिंह, गणेशजी सिंह, कृष्णकांत पाठक, नितेश पाठक, बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, अजीत पाठक, नागेंद्र तिवारी, श्याम बिहारी सिंह व विश्वनाथ आदि लोग मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago