Categories: बलिया

यूपी चुनाव: सपा की राज्य कार्यकारिणी घोषित, बलिया से इनको मिली जिम्मेदारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी तेज हैं। चुनाव से पहले ही पार्टियां एक मजबूत टीम बनाने में जुटी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने 72 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में जातीय समीकरणों को साधा गया है। बलिया से दो नेताओं को जगह मिली है। समाजवादी पार्टी ने बलिया के राम गोविंद प्रजापति और डॉ. संतोष कुमार को सदस्य बनाया है। जिन्हें पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। और दोनों ही नेताओं ने भी भरोसा दिलाया है कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में 24 सचिव और 40 सदस्य भी नामित किए गए हैं। समाजवादी पार्टी ने इस बार राज्य कार्यकारिणी की लिस्ट में सभी जातियों को शामिल किया है। समीकरण को साधते हुए जारी किए गए नामों में क्षेत्रवार जातीय संतुलन साफ देखा जा रहा है। अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही राजकुमार मिश्रा को यूपी समाजवादी पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने समाजवादी लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बलिया के हुसैनाबाद निवासी अमित कुमार सिंह को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सदस्य नियुक्त किया है। उन्हें संगठन की मजबूती पर काम करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव से ठीक पहले घोषित की गई समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में हर वर्ग को साधा गया है। जहां और आज ही कांग्रेस ने अपना महिला कार्ड खेला तो वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव पार्टी को मजबूती देने में जुट गए । और एक संतुलित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सभी नेताओं को पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि देखना होगा कि जीत की कोशिश के साथ आगे बढ़ रही समाजवादी पार्टी को इससे कितनी सफलता मिलती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago