यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मुसलमानों का शुक्रिया अदा किया है । फूलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने एसपी और बीएसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने एक दलित को राष्ट्रपति बनाने का काम किया है।
सीएम ने होली पर मुस्लिम समाज के सहयोग की प्रशंसा भी की। सीएम योगी ने इस दौरान होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर सभी का शुक्रिया जताते हुए कहा, ‘पिछले 11 महीनों के दौरान राज्य में एक भी दंगे नहीं हुए हैं। आप ने हाल ही में होली मनाई है। मैंने अधिकारियों से कहा कि होली साल में एक बार ही आती है। मुस्लिम भाइयों से मैंने शुक्रवार की नमाज का वक्त बदलने के लिए अपील की। उनके सहयोग की बदौलत यह संभव हो पाया है और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।’
बता दें कि इन दोनों लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। ये भी माना जा रहा है कि इन चुनावों में सीधे तौर पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दरअसल गोरखपुर की सीट से योगी आदित्यनाथ 15 सालों तक सांसद रहे। पिछले साल मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद अब यहां उपचुनाव होने जा रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…