उत्तर प्रदेश के मुसलमानों की योगी आदित्यनाथ ने की तारीफ़, किया शुक्रिया अदा

यूपी  के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मुसलमानों का शुक्रिया अदा किया है ।  फूलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने एसपी और बीएसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने एक दलित को राष्ट्रपति बनाने का काम किया है।

सीएम ने होली पर मुस्लिम समाज के सहयोग की प्रशंसा भी की। सीएम योगी ने इस दौरान होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर सभी का शुक्रिया जताते हुए कहा, ‘पिछले 11 महीनों के दौरान राज्य में एक भी दंगे नहीं हुए हैं। आप ने हाल ही में होली मनाई है। मैंने अधिकारियों से कहा कि होली साल में एक बार ही आती है। मुस्लिम भाइयों से मैंने शुक्रवार की नमाज का वक्त बदलने के लिए अपील की। उनके सहयोग की बदौलत यह संभव हो पाया है और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।’

 

बता दें कि इन दोनों लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। ये भी माना जा रहा है कि इन चुनावों में सीधे तौर पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दरअसल गोरखपुर की सीट से योगी आदित्यनाथ 15 सालों तक सांसद रहे। पिछले साल मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद अब यहां उपचुनाव होने जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago