Categories: बलिया

यूपी निकाय चुनाव का दंगल: इन 48 जिलों के वार्डों की आरक्षण सूची हुई जारी

बलिया। यूपी में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला हैं। क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग के साथ प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी हो गई है। 48 जिलों के वार्डों की आरक्षण की सूची जारी की गई है। हालांकि बलिया जिले की सूची अभी जारी नहीं की गई है। जल्द ही बलिया की भी सूची जारी हो सकती है। साथ ही 5 दिसंबर या उसके बाद निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की संभावना है।

बता दें कि आरक्षण लागू करने का एक तय फार्मूला है। जिसे चक्रानुक्रम फार्मूला कहा जाता है। जिसके तहत कोई भी सीट सबसे पहले महिला एससी के लिए आरक्षित होती है। इससे अगली बार चरणवार तरीके से एससी के लिए, फिर अगली बार ओबीसी महिला के लिए, फिर ओबीसी, फिर महिला आरक्षित और फिर इसके अगली बार यही अनारक्षित सीट होती है। लखनऊ नगर निगम में महापौर की सीट 2017 में महिला आरक्षित थी। चक्रानुक्रम फॉर्मूले को देखें तो इस बार ये सीट अनारक्षित होने की संभावना है।

इन 48 जिलों का आरक्षण जारी- शाहजहांपुर, अमरोहा, अमेठी, अयोध्या, अलीगढ़, उन्नाव एटा औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर कौशाम्बी, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गौतमबुद्धनगर, चन्दौली, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, देवरिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, बदायूं बरेली, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, बांदा, बागपत, बाराबंकी, भदोही, महाराजगंज, महोबा, रायबरेली, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, संभल सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, हमीरपुर, हाथरस, हापडु शामिल हैं।

लखनऊ के 110 वार्डों के आरक्षण की लिस्ट जारी- राजधानी लखनऊ के नगर निगम के सभी 110 वार्डों के लिए आरक्षण की सूची जारी हो गई। इसके बाद मेयर और चेयरमैन की सीटों के आरक्षण की सूची आएगी। सूची पर एक हफ्ते में आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद फाइनल सूची जारी होगी। माना जा रहा है कि आरक्षण की फाइनल सूची आने के साथ ही चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 hour ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago