यूपी निकाय चुनाव: बलिया में किस सीट से किसे मिलेगा टिकट, मंथन जारी !

यूपी निकाय चुनाव: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. अदालत की दखल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने निकाय में नए सिरे से आरक्षण की सूची जारी कर दी है. जिसके बाद तमाम राजनीतिक दल नई आरक्षण सूची के तहत अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. सभी दलों की निगाह स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं को पूरी तरह एक्टिव करने और जीत दर्ज करने पर है. क्योंकि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक मैसेज निकलकर सामने आएगा.

बलिया ज़िले की बात करें तो यहां नगर पंचायत की 10 सीटें हैं. इस बार नगर पंचायत नगरा और नगर पंचायत रतसर कला दो नए क्षेत्र बनाए गए हैं. जिसके बाद नगर पंचायतों की संख्य 10 हुई है. 2017 यूपी निकाय चुनाव में बलिया की 8 में से 4 नगर पंचायतों में भगवा लहराया था यानी भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खाते में 1-1 सीटें गई थीं. तो वहीं दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज किया था.नई आरक्षण सूची के हिसाब से नगर पंचायत रेवती, बांसडीह, सहतवार, चितबड़ागांव का अध्यक्ष पद अनारक्षित है. नगर पंचायत बैरिया महिला के लिए आरक्षित हो गया है. नगर पंचायत मनियर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है. नगर पंचायत नगरा का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है. नगर पंचायत बेल्थरा रोड का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है. वहीं नगर पंचायत सिकंदरपुर एवं रतसर कला का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है.

किस सीट से कौन होगा दावेदार:

बलिया की 10 नगर पंचायत सीटों पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी मंथन कर रही है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी स्थानीय स्तर पर दावेदारों के आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन के आधार पर एक लिस्ट तैयार की जाएगी. जिसे पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा. पार्टी मुख्यालय में बड़ी बैठक के बाद कुछ पैमानों के आधार पर फाइनल सूची बनेगी और टिकट का ऐलान किया जाएगा.बलिया के सियासी जानकारों का मानना है कि लिस्टिंग का काम काफी हद तक हो चुका था. लेकिन नई आरक्षण सूची की वजह से समीकरण बदल गए हैं. अब दोबारा सीटों की स्थिति को देखा जा रहा है. निर्दलीय प्रत्याशियों का हाल भी देखा जा रहा है. क्योंकि पिछले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने ही ज्यादातर सीटों पर पार्टियों का खेल बिगाड़ा था. दोनों ही नगर पालिका में निर्दलीय का बोलबाला रहा था. तो वहीं 2 नगर पंचायत सीटों पर भी निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago