Categories: बलिया

बलिया और देवरिया को जोड़ने वाले पुल की दोबारा होगी मरम्मत

बलिया और देवरिया को विभाजित करने वाली सरयू पर निर्मित पुल की अब दोबारा मरम्मत की जाएगी। भोपाल की कंपनी को पुल मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों ने पुलिस का निरीक्षण किया।

बता दें कि ये पुल लगभग डेढ़ साल से क्षतिग्रस्त है। मुंबई की कंपनी द्वारा 4 करोड़ की लागत से 10 माह तक पुल मरम्मत का कार्य किया गया लेकिन हालात नहीं सुधरे। आवागमन शुरू होने पर भारी वाहन के गुजरते समय छठे-सातवें पाए के ज्वाइंट की दरार दो फुट फैल गई। इसके बाद आनन फानन में दो पहिया वाहन को छोड़कर सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई।अक्टूबर में पुल स्पेशलिस्ट दिल्ली से बीके रैना और आईआईटी के इंजीनियर मंगेश जोशी को बुलाया गया। टीम ने पुल की जांच की और छोटे वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। नवंबर में फिर निरीक्षण हुआ और दिल्ली में विशेषज्ञ इंजीनियरों के साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि मरम्मत के बाद भारी वाहन भी चलेंगे और सरकार को बजट बनाकर सौंप दिया।

इसके बाद 4 करोड़ की लागत से पुल की मरम्मत करने का आदेश दिया गया है। भोपाल की सनफील्ड कंपनी को मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया। बुधवार शाम कम्पनी के उप प्रबंधक सुनील जाधव और सेतु निगम गोरखपुर के मुख्य परियोजना प्रबंधक अशोक सिंह और परियोजना प्रबंधक वैभव सिंह ने पुल का निरीक्षण किया।

मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि चार करोड़ में ही मरम्मत कार्य होगा। दो से तीन माह मरम्मत में लग सकते हैं। इस बार मरम्मत हो जाने के बाद दोबारा मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी। आवागमन पूर्व की भांति जारी रहेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago