बलिया से नया चेहरा हो सकता है योगी मंत्रिमंडल में शामिल !

बलिया डेस्क : आगमी पंचायत चुनाव के पहले योगी मंत्रीमंडल में कई मंत्रियो को संगठन की जिम्मेदारी तो कई नए चेहरों को मंत्री बनाने की तैयारी चल रही है ।  अब देखना यह होगा वह कौन कौन से चेहरे है जिनको योगी अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने जा रहे है। जो भी हो बलिया जिले से एक और मंत्री इस बार मंत्रीमंडल में शामिल किये जा सकते हैं।  जिनकी चर्चा सत्ता के गलियारों में तेजी से चल रही है ।

वहीँ जिले में सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में संजय यादव के नाम की चर्चा जोरो पर है। वैसे 20 वर्षो की राजनैतिक तौर पर बात करे तो सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र से राजधारी सिंह और मो0 रिजवी विभिन्न सरकारों में मंत्री की कमान संभाल चुके है। अब नए चेहरे के रूप में संजय यादव का नाम आ रहा है। भाजपा सरकार में यह पहला मौका है सिकन्दरपुर क्षेत्र से कोई मंत्री बन सकता है।

कल्याण सिंह ,रामप्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में बलिया जिले का एक भी विधायक मंत्री नही रहा बीच मे बसपा और भाजपा की मिली जुली सरकार में द्वाबा के विधायक भरत सिंह खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री बने थे । गठबंधन टूटने के बाद यूपी में मुलायम सिंह की सरकार बनी उसके बाद बलिया के तीन विधायको को मंत्री बनाया गया । एक भूमिहार विरादरी से तो दो यादव समाज से मुलायम के मंत्रीमंडल में रहे । अब देखना यह होगा कि एक साल की बची योगी की सरकार में  बलिया के सिकन्दरपुर के विधायक का प्रयास कितना रंग लाता है।

तो किसकी जा सकती है लाल बत्ती
राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय है कि क्या अब बलिया के तीन मंत्री योगी सरकार में होंगे या किसी एक मंत्री की लालबत्ती उतरेगी आखिर किसकी यह भी एक सोचनीय विषय है। वैसे तो यह सच है एक मंत्री का जाना तय है।

क्या गाजीपुर जिला योगी के मंत्री मंडल में शामिल होगा
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूर्वाचल का सबसे खास जिला गाजीपुर योगी की नजर में क्यो नही ।
सुभासपा से भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद ओमप्रकाश राजभर को योगी के मंत्रीमडल से हटना पड़ा और उसके बाद यहाँ से किसी को मंत्री बनने का मौका नही मिला जबकि इसी जिले से स्व0 कृष्णानन्द राय की पत्नी अलका राय विधायक है लेकिन उनको मंत्रिमंडल में मौका नही मिला अब देखना यह होगा कि अलका राय को योगी अपने मंत्री मंडल में शामिल करते है या नही

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago