Categories: बलिया

बलियाः यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों पर गैगस्टर की कार्रवाई

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में बलिया से हुए पेपर लीक मामले में प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। नगरा पुलिस ने पांच अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को जेल भेज दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई से शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि दो दिन बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई बदमाशों को संदेश है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश न करें। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 के यूपी बोर्ड के दौरान पेपर लिक करने के आरोपी अवधराज पांडेय निवासी पांडेयपुर, प्रबन्धक निर्भय नारायण सिंह, शिक्षक अविनाश गुप्ता ,राजू प्रजापति व आनंद उर्फ मुलायम निवासी कलवारी के उपर छानबीन करने के उपरांत गैंगेस्टर की कार्यवाही की है। इसमें पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा से दो दिन पहले ही पुलिस एक दर्जन से अधिक शिक्षा माफियाओं को रडार पर रखकर उनकी कुंडली खंगाल रही है। इससे शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा है। अधिकतर विद्यालय से जुड़े शिक्षक और प्रबन्धक अपनी मोबाइल बन्द कर भूमिगत हो गए हैं ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago