Categories: बलिया

यूपी बोर्ड परीक्षाः बलिया में बनाए गए 211 केंद्र, 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बलिया जिले में 211 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इन केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। जो भी आपत्तियां आएंगी, इनके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा हो सकती हैं। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 13 लाख 6009 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल के 75516 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 60493 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों से आवेदन मांगा था। इसके लिए 608 आवेदन मिले थे।

इन्हीं आवेदनों में से 211 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।  इन परीक्षा केंद्रों के लिए  जिला समिति आपत्तियों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज देगी। उसके बाद परिषद से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

डीआईओएस डॉक्टर ब्रजेश मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 211 केंद्र बनाए जाने की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दी है। इन केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियां आने पर आगे की कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago