Categories: बलिया

बलिया में सड़क हादसों को रोकने iRAD मोबाइल ऐप का इस्तेमाल, ऐसे करता है काम

बलिया में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से बनाए गए एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (iRAD) एप्लीकेशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस मोबाइल एप के जरिए दुर्घटना से संबंधित आंकड़ों की जानकारी दर्ज की जाएगी।

बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को लेकर सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस ( iRAD ) एप्लीकेशन तैयार किया गया है। आईआईटी मद्रास के सहयोग से यह एप्लीकेशन बनाया गया है। जिसका उपयोग यूपी के 16 लाइट हाउस डिस्ट्रिक्ट्स में एवं जनपद बलिया सहित प्रदेश के शेष 59 जिलों में दिनांक 15 मार्च 2021 से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस ऐप के दुर्घटनाओं के डेटा के माध्यम से आईआईटी मद्रास विश्लेषण करेगा और इसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर कमी आएगी।

ऐसे काम करता है मोबाइल एप– iRAD मोबाइल ऐप में सड़क दुर्घटना के तत्काल उपरांत दुर्घटना स्थल से ही स्थानीय पुलिस अधिकारी के माध्यम से सड़क दुर्घटना का लोकेशन, दुर्घटना की गंभीरता, दुर्घटना मे प्रभावित व्यक्ति का नाम, पता, उम्र, वाहन नंबर, लाइसेन्स संख्या, मौसम आदि का विवरण फोटो/विडियो सहित अपलोड किया जाएगा। अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण होते ही सूचना संबन्धित थाना प्रभारी के पास पहुंच जाएगी, फिर आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग द्वारा आरटीओ, हाइवे(पीडब्ल्यूडी), स्वास्थ्य विभाग को ऐप के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी जिसके आधार पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के इलाज सम्बंधी तैयारी नजदीकी अस्पताल मे होगी, जिससे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार मिल पाएगा।

बता दें कि बलिया में इस ऐप का अच्छे से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसमें जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, बलिया श्री निजामुद्दीन अंसारी और डा० अभिषेक मिश्रा, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट के निर्देशन में रोल आउट मैनेजर, iRAD, गौतम वर्मा द्वारा लोक निर्माण विभाग, बलिया के प्रांतीय खंड के अवर अभियन्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इसके अलावा आरटीओ बलिया से आरआई श्री राज भवन और पीटीओ आर० पी० गौतम को पूर्व में एनआईसी केंद्र बलिया में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। थाना कोतवाली से सड़क दुर्घटना से संबन्धित वाहनों का तकनीकी जांच आरआई श्री राज भवन द्वारा iRAD ऐप के माध्यम से किया जा रहा है।

अभी तक 203 दुर्घटनाओं की जानकारी जुटीः  इस ऐप में कुल 203 सड़क दुर्घटनाओं का डेटा मिल चुका है। इस ऐप में यह भी जानकारी जुटी है कि जिनमें घातक श्रेणी के 55.7 % (113 केस), गंभीर श्रेणी के 33.5% (68 केस ), सामान्य घायल (अस्पताल में भर्ती ) के 7.9% (16 केस ), सामान्य घायल ( अस्पताल में भर्ती नहीं ) के 2.5% (5 केस) तथा नो-इंजरी के 0.5% (1 केस) हैं। इसके अनुसार जनपद बलिया में कुल मृतकों की संख्या 127 और घायलों की संख्या 166 रही।

इस ऐप में घटनाओं की स्थानवार जानकारी मिली है। गड़वार में 20, कोतवाली में 11, पकड़ी में 3, बैरिया में 4, बांसडीह रोड में 7, बांसडीह में 10, भीमपुरा में 8, चितबड़ागाव में 10, दोकती में 2, दुबहड़ में 9, हल्दी में 3, खेजुरी में 3, मनियर में 4, नगरा में 12, नरही में 8, फेफना में 5, रसड़ा में 30, सिकंदरपुर में 10, सुखपुरा में 8, उभाव में 23, रेवती में 7 एक्सीडेंट हुए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago