बलिया की सभी विधानसभा सीटों पर छठे चरण में होंगे चुनाव, देखें सभी जानकारी!

बलिया। उत्तरप्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। 10 फरवरी से इसकी शुरुआत होगी। प्रदेश के बलिया जिले में छठे चरण में चुनाव होंगे। छटवें चरण के चुनाव की 3 मार्च को होंगे। बलिया जिले के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें बलिया नगर, रसड़ा, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थारा रोड, फेफना और बैरिया शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 3 मार्च को मतदान होंगे और 10 मार्च को चुनाव का फैसला आएगा।

बता दें कि यूपी में पिछली बार भी 7 चरणों में चुनाव हुए थे। यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे चुनाव के लिए चुनाव आयोग से खास गाइडलाइन जारी है। जिसमें मुताबिक 15 जनवरी तक नुक्कड़ सभा, रैलियों पर रोक लगाई गए हैं। इसके साथ ही चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से करवाया जाएगा।

चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश- जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पांचों चुनाव राज्यों में 15 जनवरी तक रैली, रोड शो आदि की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फिजिकल चुनावी रैलियों की इजाजत नहीं होगी। किसी भी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा चुनाव में जीत के बाद भी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डोर टू डोर कैंपेन के लिए केवल 5 लोग ही जा सकते हैं। 15 जनवरी के बाद हालात का जायजा लेकर चुनाव आयोग फैसला लेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago