आचार संहिता लागू- बलिया DM ने बैनर पोस्टर हटाने का निर्देश जारी किया

बलिया: विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की घोषणा हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कड़ाई से आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संबंधित विभाग को कड़े निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी पब्लिक एवं प्राइवेट पार्टी से सभी प्रकार के चुनाव प्रचार से सम्बन्धित सामग्री, दीवार लेखन एवं विभिन्न प्रकार के चुनाव संबंधी अवैध गतिविधियों की रोकथाम सुनिश्चित कराई जाए।

चुनाव प्रचार सामग्री एवं दीवार लेखन को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के 72 घण्टे के अंदर पूर्ण रूप हटवा दिया जाए।आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए कुल 73 टीमों का गठन किया गया है। नगरपालिका बलिया में पांच व रसड़ा में दो एमसीसी टीम का गठन किया गया है। सभी 10 नगर पंचायतों, छह तहसीलों व सभी 17 विकास खण्डों में दो-दो टीम सहित क्रमशः 20, 12 व 34 टीम गठित की गई है।

गठित टीमें अपने क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर के निर्देशानुसार कार्य करेंगी एवं संलग्न प्रारूप पर प्रत्येक दिन प्रभारी अधिकारी, आदर्श आचार संहिता/मुख्य राजस्व अधिकारी के कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago