UP 12वीं रिजल्ट- संजना बनी बलिया टॉपर, बेलथरा रोड के एक ही स्कूल के दो छात्र टॉप टेन में शामिल

उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इससे पहले 10वीं के नतीजे घोषित हुए थे। 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.1 प्रतिशत है तो वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.21 रहा। परीक्षा में कुल 22 लाख 37 हजार 578 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें से 19 लाख 92 हजार 249 छात्रों ने परीक्षा पास की है। सफल परीक्षार्थियों में 9 लाख 80 हजार 543 लड़के और 9 लाख 28 हजार 706 लड़कियां शामिल हैं।

12वीं बोर्ड के रिजल्ट में बलिया के युवाओं ने भी अपना परचम लहराया है। संजना कुमारी ने 500 में से 459 अंक लाकर पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर श्वेता रहीं, जिन्होंने 443 अंक हासिल किए। 500 में से 439 अंक लाने वाली विनिता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। यानि टॉप-3 में लड़कियों ने स्थान बनाया है। जिले में चौथे स्थान पर शुभम चौबे रहे, जिन्होंने 436 अंक हासिल किए। वहीं बेलथरा रोड गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई है।  हर्ष मौर्य पांचवे स्थान पर रहे। जबकि निजामुद्दीन अंसारी ने दसवा स्थान  प्राप्त किया है।

वहीं छटवें नंबर पर ज्योति और अश्विनी कुमार शर्मा रहे। सातवें पर कत्यायिनी सिंह और कंचन यादव ने जगह बनाई। । वहीं आठवें  नंबर पर आशीष कुमार यादव रहे। नौवें स्थान पर अंकित कुशवाहा व 10 वें स्थान पर नजिमुद्दीन अंसारी रहे। छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर परिवारों में खुशी का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago