75वें स्वतंत्रता दिवस पर यूपी-112 की पहल, बलिया से इनको मिलेगा जागरुक नागरिक सम्मान

बलिया। आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर बलिया में एक ऐसे व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा।जिन्होंने एक घायल व्यक्ति की मदद के लिए यूपी-112 पर कॉल कर मदद मांगी। और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा की। यूपी 112 की पहल पर कॉलर सूर्य प्रकाश सिंह का सम्मान किया जाएगा। ताकि अन्य लोगों को भी प्ररेणा मिले। और वह जागरुक जिम्मेदार बने, वक्त आने पर किसी की मदद कर सकें। दरअसल जनपद बलिया के जागरूक कॉलर सूर्य प्रकाश सिंह निवासी चांदपुर नई बस्ती सिंधई पोस्ट बिसौली थाना सहतवार ने 27 जनवरी को यूपी 112 पर सड़क

दुर्घटना में घायल 2 व्यक्तियों के लिए पीआरवी 3044 की मदद ली थी। दूसरे के लिए यूपी 112 सहायता लेने वाले कॉलर सूर्य प्रकाश सिंह को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी 112 की तरफ से सम्मानित किया जा रहा है। जनपद के जागरूक कॉलर को अपर पुलिस महानिदेशक 112 अशोक कुमार सिंह की तरफ से सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और पुलिस रिस्पांस व्हीकल का प्रतीकात्मक मॉडल प्रदान करने का फैसला लिया गया है कोविड नियमों का पालन करते हुए थर्ड पार्टी कॉलर को उनके जनपद में ही पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय सम्मानित करेंगे।

प्रदेशभर से जागरूक नागरिकों द्वारा कॉल कर या सोशल मीडिया के माध्यमों से यूपी- 112 पर सूचना देकर दूसरों के लिए लगातार सहायता ली जाती है जैसे सड़क दुर्घटना में, आत्महत्या का प्रयास, भड़कते/ गुमशुदा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सूचना आदि प्रमुख है। थर्ड पार्टी कॉलर की सूचना पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता पहुंचाने का काम करती है। नागरिक निर्भीक होकर किसी दूसरे के लिए आपात स्थिति में पुलिस की सहायता ले सकते हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए यूपी 112 के अधिकारियों द्वारा थर्ड पार्टी कॉलर को लगातार प्रोत्साहित किया जाता है

जागरूक नागरिकों द्वारा एक मानवता का परिचय देते हुए दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए भी यूपी 112 की मदद ली जाती है ।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago